Uturn Time
Breaking
चेयरमैन अमन बग्गा और सीनियर डिप्टी मेयर ने कीटनाशकों का किया निरीक्षण एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 इनामी हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ पकौडी डेरा बस्सी से गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ की साइबर ठगी में 15 वां आरोपी गिरफ्तार मलोया पुलिस ने आरोपी को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा चंडीगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कमांड अस्पताल के पास अतिक्रमण पर कार्यवाही: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 10 रेहड़ी-ठेले जब्त किए, ऑटो इंपाउंड कांग्रेस नेता इंदी को मिली अंतरिम जमानत रिप्लेसमेंट से रीजेनरेशन तक का सफर : एक सर्जन की व्यक्तिगत यात्रा ने बदली घुटनों के इलाज की दिशा डॉ. एन. के. अग्रवाल लुधियाना बॉर्डर पर सरकारी रेत खदान को लेकर बवाल पटियाला में ‘नारी शक्ति वंदन मार्च’, 33% महिला आरक्षण के समर्थन में उमड़ी भीड़ हरिंदर सिंह हनी, हरविंदर सिंह पिंका और पवन धीमान पम्मा ने उठाई वोटर लिस्ट में नक्शे की मांग चंडीगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़। यूटी पुलिस की विशेष मुहिम के तहत थाना मलोया पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी सुमित उर्फ डंगर के रूप में हुई है। पुलिस को यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में मिली। थाना मलोया के एसएचओ जसबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वीरवार को एएसआई मंगत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान डड्डूमाजरा कॉलोनी स्थित मकान नंबर 2317 के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था, बरामद हुआ। आरोपी इसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर थाना मलोया में एफआईआर नंबर 59, दिनांक 16 अप्रैल 2026, धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ थाना मलोया में मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं।आरोपी से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया | पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और उसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।