Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुधियाना 16 April : डीएवी पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर के करियर काउंसलिंग सेल द्वारा 16 अप्रैल 2026 को कक्षा 11वीं–12वीं के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए “पैरेंट पावर सेशन” का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन डेल कार्नेगी सर्टिफाइड ट्रेनर आयुष जैन ने किया, जिसमें छात्रों को भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में स्पष्टता प्रदान की गई। सेशन के दौरान करियर से जुड़े मिथकों को तोड़ने, परीक्षा के दबाव को संभालने और रैंक व वास्तविक अवसरों के बीच अंतर समझाने पर जोर दिया गया। साथ ही छात्रों और अभिभावकों के बीच अपेक्षाओं के अंतर को कम करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। आयुष जैन ने बताया कि केवल डिग्री सफलता की गारंटी नहीं होती, बल्कि कौशल, निरंतरता और व्यावहारिक अनुभव अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी रुचियों को समझने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों को जीपीए, प्रतियोगी परीक्षाओं, ओलंपियाड, रिसर्च और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मजबूत प्रोफाइल बनाने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पर्सनल ब्रांडिंग और आत्म-जागरूकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सत्र में उच्च शिक्षा के बदलते रुझानों और “प्लांड हैपनस्टेंस थ्योरी” की जानकारी देते हुए छात्रों को नए अवसरों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।