ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
गाड़ी में बैठे युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या, हमलावरों ने आते ही फायरिंग की, 4 बच्चों का था पिता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/16 अप्रैल। अमृतसर में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक चिकन की शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान हमलावर आए और आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घायल मनजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (33) के रूप में हुई है। मामला बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव भुल्लर में सामने आया। परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मनजीत के चाचा के बेटे मलकीत सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ है। किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते 2024 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी केस की रंजिश के कारण इन्होंने गोलियां चलाईं। पता चला है कि इनका संबंध गैंगस्टरों से है। 7 से 8 लोग आए, 5 राउंड गोलियां चलाईं मलकीत सिंह ने बताया कि देर रात को हमलावर एक स्प्लेंडर बाइक और दो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उन्होंने आते ही मनजीत पर करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। जिनमें से 3 गोलियां सीधे मनजीत सिंह को लगीं। मलकीत ने कहा कि गुरसाहिब, हरपाल, रणधीर और जगबीर के साथ 3-4 और लोग आए थे। वह खुद भी पास में खड़ा था। उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। मनजीत सिंह के 4 छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ---