ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
अजनाला शहर में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सफाई का विकास कार्य 15 अगस्त तक होगा पूरा – धालीवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
आज बैसाखी के अवसर पर अजनाला शहरवासियों के साथ खुशियां साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री पंजाब स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज सफाई की समस्या के समाधान के लिए 1.21 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाने वाली सीवरेज सफाई मुहिम का हरी झंडी दिखाकर जोश के साथ शुभारंभ किया।
आज बैसाखी के अवसर पर अजनाला शहरवासियों के साथ खुशियां साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री पंजाब स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज सफाई की समस्या के समाधान के लिए 1.21 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाने वाली सीवरेज सफाई मुहिम का हरी झंडी दिखाकर जोश के साथ शुभारंभ किया। स. धालीवाल ने उद्घाटन मौके पर शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि आज से पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के माध्यम से शुरू की गई यह मुहिम निर्धारित समय के अनुसार 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आधुनिक मशीनों के उपयोग से यह कार्य पूरा होने के बाद भविष्य में शहरवासियों को ऐसी गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अजनाला शहर में बिछे लगभग 52 किलोमीटर लंबे सीवरेज नेटवर्क की पिछले 20 वर्षों में पूर्व सरकारों द्वारा एक बार भी सफाई नहीं करवाई गई। इसके चलते शहर की गलियों में गंदा पानी फैलने से लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि पहले की सरकारों ने इसमें कई प्रकार की जटिलताएं पैदा कर दी थीं। बरसात के दिनों में अक्सर सीवरेज लाइनों के जाम होने के कारण लोग इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सीधे उनसे या नगर पंचायत प्रशासन से संपर्क करते थे। इस मौके पर मौजूद सीवरेज बोर्ड के इंजीनियर गुरभेज सिंह ने आश्वासन दिया कि सफाई अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और ठेकेदार को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने दी जाएगी। इस अवसर पर खुशपाल सिंह धालीवाल, एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल, नगर पंचायत अजनाला के प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लों, शहरी प्रधान अमित ओल, ब्लॉक प्रधान दविंदर सिंह सोनू, बलजिंदर माहल, शिव चाहल, काउंसलर अविनाश, एडवोकेट संदीप कौशल गट्टू, सुख निज्जर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले स. धालीवाल ने गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में माथा टेककर संगत को खालसा साजना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से जुड़े कानून में संशोधन कर दोषियों के लिए कड़ी सजा (उम्रकैद और भारी जुर्माना) का प्रावधान किया गया है, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।