Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/13 अप्रैल। पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने जिला अमृतसर ग्रामीण पुलिस और जिला फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो पिस्तौल और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थित था और विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में रहकर काम कर रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित हैंडलर के निर्देशों पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जो उन्हें विदेश से ही दिशा-निर्देश दे रहा था। पुलिस ठिकानों पर करना था हमला यह मॉड्यूल पंजाब में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था। 29 और 30 मार्च 2026 की मध्यरात्रि के दौरान आरोपियों ने हथगोले प्राप्त किए, इलाके की रेकी की और फिर थाना भिंडी सैदा पर हमला किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह, प्रभ सिंह, राजवीर सिंह, साहिल सिंह, सुखदीप सिंह और अजयदीप सिंह के रूप में हुई है। ---