ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
मलोया पुलिस की सख्ती: एक चोर गिरफ्तार, दूसरे से पिस्टल और कारतूस बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 12 April : यूटी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मलोया पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ओर घर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कन्वरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों में सफलता हासिल की। घर में सेंध लगाकर गहने उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार पहला मामला थाना मलोया में दर्ज एफआईआर नंबर 55, दिनांक 10 अप्रैल 2026 का है। शिकायतकर्ता ऋतिका, निवासी ईडब्ल्यूएस दादू माजरा, ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल की रात वह अपने परिवार के साथ पड़ोस में आयोजित जन्मदिन समारोह में गई थीं। घर से निकलते समय उन्होंने मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद किया था। करीब रात 9:10 बजे जब वह वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और कमरे में रखी लोहे की अलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर घर से 2 सोने की अंगूठियां, 1 सोने की चेन, 2 चांदी की चेन, 2 बिछुए, 4 जोड़ी पायल, 4 चांदी के कड़े और 1 कलाई घड़ी गायब मिली। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और डड्डूमाजरा निवासी आरोपी रोहित उर्फ कॉफी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।पकड़े गए आरोपी से 2 जोड़ी चांदी की पायल, 4 चांदी के कड़े (बच्चों के) ,2 जोड़ी बिछुए आदि बरामद । नाका चेकिंग में XUV 700 से पिस्टल बरामद दूसरा मामला एफआईआर नंबर 56, दिनांक 11 अप्रैल 2026 का है। पुलिस टीम जामपुर बैरियर पर नाका ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा XUV 700 (PB08FF9492) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो वाहन चालक की पहचान जालंधर निवासी नवीन उर्फ विशाल के रूप में हुई। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया।आरोपी से एक .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया | चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में चोरी, नशा तस्करी, अवैध हथियारों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।