ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
जीरकपुर में महावीर जयंती पर भव्य पालकी यात्रा, 300 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
जीरकपुर 08 Apr : श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में प्रथम स्थापना दिवस एवं महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्राईसिटी से आए 300 से अधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर में इंद्रों द्वारा भगवान का अभिषेक और नित्य नियम पूजन से हुई। इसके उपरांत “टीले का रहस्य” नामक भगवान महावीर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से देखा। शेखर जैन ने बताया कि कार्यक्रम का सफल संचालन अमोल जैन (एडवोकेट) ने किया। महावीर भगवान की फोटो का अनावरण राकेश जैन व प्रतिभा जैन परिवार द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्वलन का सौभाग्य नियमित अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस मौके पर गंधोदक पात्र अरुण जैन एवं हिमांशु जैन (एडवोकेट) परिवार द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में रेशु जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इसके बाद जैन संस्कार पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों को उपस्थित जनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का निर्देशन विपिन जैन द्वारा किया गया। मंदिर परिसर में गेम जोन भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, वीआईपी रोड स्थित हिल एंड केयर अस्पताल की डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिकल कैंप आयोजित कर लोगों को निःशुल्क परामर्श और ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी बेसिक जांच सुविधाएं प्रदान की गईं। भव्य पालकी यात्रा ध्वजारोहण के साथ आरंभ हुई, जिसका सौभाग्य अरुण जैन एवं हिमांशु जैन (एडवोकेट) परिवार को मिला। यात्रा में अंबाला छावनी, पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली व जीरकपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पहली बार तीर्थंकर 1008 महावीर भगवान को पालकी में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के उपरांत भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया, जिसका सौभाग्य विपिन जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात विधिपूर्वक भगवान को बेदी में विराजमान कर आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में सकल समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन अरुण कुमार जैन, हिमांशु जैन (एडवोकेट) परिवार एवं सचिन जैन परिवार के सहयोग से किया गया।