Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 08 Apr : हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड अपने लोकप्रिय डेयरी ब्रांड वीटा के विस्तार की तैयारी में है। अब हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग भी वीटा के दूध, पिन्नी और अन्य उत्पादों का स्वाद आसानी से ले सकेंगे। संघ ने इन राज्यों में नए वीटा बूथ खोलने की योजना बनाई है और इसके लिए वितरकों से आवेदन मांगे गए हैं। इस साल बूथों की संख्या बढ़ाकर 2000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक आवेदक 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के भीतर भी विस्तार को गति दी जा रही है। मंडी आदमपुर, रतिया, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद, भट्टू कलां, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा समेत कई क्षेत्रों में नए बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिनके लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बूथ आवंटन में सामाजिक समावेशन का ध्यान रखते हुए दिव्यांग, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दुग्ध उत्पादकों के आश्रित, पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। हरियाणा में बूथ के लिए आवेदन करने वाले का राज्य का निवासी होना जरूरी है, साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 18 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, प्रदेश के 123 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन बूथों पर दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी के साथ-साथ काजू पिन्नी, कलाकंद, खीर और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। संघ के इस कदम को न केवल ब्रांड विस्तार बल्कि स्थानीय डेयरी उत्पादों को नए बाजार देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के रूप में भी देखा जा रहा है।