Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/7 अप्रैल। बठिंडा के गांव महिमा सरजा में संपत्ति और मशीनरी के बंटवारे को लेकर बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटा। विवाद के दौरान जब मां ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो बेटा उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने से भी नहीं हिचकिचाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेटा अपनी घायल मां को ट्रैक्टर के नीचे से घसीटकर सड़क किनारे फेंकता नजर आ रहा है। फिलहाल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, नसीब कौर और उनके बेटे कुलदीप सिंह के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद था। घटना वाले दिन आरोपी कुलदीप सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत या कहीं बाहर जा रहा था। अपनी मांग और हक के लिए नसीब कौर ने उसे रोकने का प्रयास किया और विरोध जताने के लिए ट्रैक्टर के टायर के आगे लेट गईं। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुलदीप सिंह ने ट्रैक्टर नहीं रोका। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा मां के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह बाल-बाल बचीं लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आईं। टांगों से पकड़कर घसीटा, फिर फरार हो गया मां को तड़पता देख भी बेटे का दिल नहीं पसीजा। उसने नीचे उतरकर अपनी मां की मदद करने के बजाय, उन्हें टांगों से पकड़कर ट्रैक्टर के नीचे से घसीटते हुए साइड पर कर दिया और मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घायल नसीब कौर को तुरंत सिविल अस्पताल गोनियाना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। ----