Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट, गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के महासचिव संजीव थम्मन ने बताया कि यह 40वीं धार्मिक यात्रा चैत्र मास में रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालु अयोध्या जी, चित्रकूट, प्रयागराज संगम तट, काशी विश्वनाथ और नेमीशरण जैसे पवित्र धामों के दर्शन करेंगे। यह यात्रा 4 अप्रैल को डेराबस्सी से रवाना हुई, जो 9 अप्रैल 2026 को वापस लौटेगी। यात्रा का संचालन पोनहारी ट्रैवल के अश्विनी शर्मा भागसी के माध्यम से एसी स्लीपर बस में किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट अरुण ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा ही की गई है। इस यात्रा में डेराबस्सी, जीरकपुर, पंचकूला, पटियाला और चंडीगढ़ से लगभग 52 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी श्रद्धा भाव के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए।