Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। शहर के मलोया चंडीगढ़ क्षेत्र की कुम्हार कॉलोनी, ग्वाला कॉलोनी और गौशाला इलाके में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर सौरभ जोशी ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत व्यापक सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने सीवरेज ओवरफ्लो, गोबर के ढेर, उसकी अव्यवस्थित निकासी, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की खराब स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। स्थानीय निवासियों से बातचीत और मौके पर हालात देखने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और इसे तुरंत दुरुस्त किया जाना चाहिए। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और गौशाला व आसपास के क्षेत्रों से गोबर के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ बिना देरी के काम पूरा करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल्द से जल्द एक विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तैयार कर सभी सुधारात्मक कदम युद्धस्तर पर लागू किए जाएं। मेयर ने चेतावनी दी कि वे जल्द ही दोबारा इलाके का दौरा करेंगे और यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने भरोसा दिलाया कि सीवर लाइन की सफाई, ड्रेनेज सुधार और कचरा प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक कार्य तुरंत शुरू किए जाएंगे, ताकि इलाके में स्वच्छता बहाल की जा सके। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए और सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं।