मोगा / यूटर्न/ 6अप्रैल। मोगा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक अहम पहल की गई है। HDFC बैंक परिवर्तन और स्माइल फॉउंडश के सहयोग से 12 गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप सिंगला ने इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से ग्रामीणों को अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उन्हें समय पर इलाज मिल सकेगा। एएनएम डॉ. ज्योति के अनुसार, मोबाइल वैन में सभी जरूरी चिकित्सा उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद है। इसमें सामान्य जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा। डॉ. सिंगला ने बताया कि यह यूनिट दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और समय पर उपचार संभव होगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।