Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/ यूटर्न/ 6अप्रैल।पीरमुछल्ला स्थित हिलव्यू ज्वॉइंट स्ट्रीट में एक निजी स्कूल के बाहर खड़ी कार का ऐंटीना उतारने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जो अब थाने तक पहुंच गया है। सोसाइटी निवासियों ने स्कूल की प्रिंसिपल पर कार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाइंटी डिग्री मोड़ पर स्थित स्टार मोंटेसरी स्कूल के बाहर खड़ी कार का ऐंटीना स्कूल की प्रिंसिपल सुमनदीप द्वारा उतार लिया गया। यह पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें प्रिंसिपल कार के आसपास घूमती और ऐंटीना खोलती नजर आ रही हैं। आरोप है कि इस दौरान एक हेल्पर भी उनके साथ मौजूद थी। इस मामले में रेखा, सोनाली, सुलेखा, मनोज, सुखविंदर कौर, अनीता, मीनाक्षी, रामधारी, अनिल कुमार, रोहित और कार मालिक अजय तिवारी सहित कई लोगों ने ढकोली थाने में शिकायत दी है। लोगों ने प्रिंसिपल के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले छह महीनों से उसी स्थान पर गाड़ी पार्क की जा रही थी, ऐसे में अचानक इस तरह की कार्रवाई करना गलत है। बॉक्स कैसे खुला मामला कार मालिक अजय तिवारी ने बताया कि वह ज्वॉइंट स्ट्रीट में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने अपनी कार को स्कूल गेट से हटकर दीवार के पास इस तरह खड़ा किया था कि रास्ता बाधित न हो। उन्हें गाड़ी हटाने के लिए किसी ने कोई सूचना भी नहीं दी। बाद में जब वह कार की सर्विस कराने गए तो पता चला कि ऐंटीना गायब है। इसके बाद मकान मालिक के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी घटना सामने आ गई। इससे सोसाइटी के लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बॉक्स प्रिंसिपल का पक्ष प्रिंसिपल सुमनदीप का कहना है कि कार बिना अनुमति के स्कूल के सामने खड़ी की गई थी और उन्हें यह भी पता नहीं था कि कार किसकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार मालिक किराएदार है और उसे सोसाइटी के लोग भड़का रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने ढकोली थाना एसएचओ के सामने ऐंटीना वापस कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।