ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
जब्त नशीले पदार्थ किए नष्ट, 153 मामलों की सामग्री का किया निपटान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
डेराबस्सीनशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए मोहाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में जब्त की गई नशीली सामग्री को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली हरमनदीप हांस के दिशा-निर्देशों और जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की अगुवाई में डेराबस्सी के गांव निंबुआ स्थित निर्धारित स्थल पर की गई। जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 153 मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को नियमों के अनुसार नष्ट किया गया। यह प्रक्रिया मैसर्स आरई सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड (रेमकी एनवायरो इंजीनियर्स लिमिटेड) की फैक्ट्री, गांव निंबुआ में पूरी की गई। नष्ट की गई सामग्री में 2.769 किलोग्राम हेरोइन, बड़ी मात्रा में नशीला पाउडर/चूरा, 19,790 नशीली गोलियां, 1104 कैप्सूल, 1.270 किलोग्राम चरस, 550 ग्राम कोकीन, 530 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) और 57.740 किलोग्राम गांजा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई अदालत के आदेशों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई, ताकि जब्त नशीले पदार्थ दोबारा गलत हाथों में न जा सकें। इस मौके पर जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, संबंधित थानों के अधिकारी और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि समाज से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, जिससे इलाके में नशा मुक्त माहौल सुनिश्चित किया जा सके।