Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/ यूटर्न/ 6अप्रैल।-बरवाला रोड स्थित एक एटीएम बूथ में ठगों द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजबीर सिंह पुत्र हीरू सिंह निवासी गांव मुबारकपुर, डेराबस्सी ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे पैसे निकालने के लिए बरवाला रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे बातचीत शुरू की और मदद करने का झांसा दिया। पीड़ित के अनुसार, दोनों ठगों ने बड़ी चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया, जिसका उसे उस समय पता नहीं चला। जब वह एटीएम बूथ से बाहर निकला तो कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके तुरंत बाद एक और 20 हजार रुपये की निकासी का संदेश मिला। इस तरह ठगों ने उसके खाते से कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए। घटना का पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता है और सामान खरीदने के लिए पैसे निकालने गया था, लेकिन ठगों ने उसे अपना शिकार बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि एटीएम बूथ पर किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और अपने कार्ड व पिन की जानकारी गोपनीय रखें।