Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, हमले में शामिल दो मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल इंटर -सर्विसेज इंटेलीजेंस (पाक-आईएसआई) से जुड़ा हुआ था और इसके तार विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं, जो पुर्तगाल और जर्मनी से ऑपरेट कर रहे थे। आरोपियों ने एक संगठित नेटवर्क के तहत इस हमले को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड, हथियार और जिंदा कारतूसों की खेप को विभिन्न माध्यमों से एक-दूसरे तक पहुंचाया, जिसके बाद अंतिम हमलावरों को सौंपा गया। पुर्तगाल में बैठे हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोत के निर्देश पर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और 15 जिंदा .30 बोर कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जाएगा।