पंजाब/ यूटर्न/6अप्रैल। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहे विवाद में अब पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी भी शामिल हो गए हैं। एक पॉडकास्ट में डॉ. गांधी ने दावा किया कि जब वह आप से सांसद थे, तब राघव चड्ढा ने उन्हें लोकसभा में बोलने के लिए एक चिट्ठी दी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने वह चिट्ठी फाड़कर राघव के सामने फेंक दी और उन्हें पंजाब भवन से बाहर जाने को कहा। दूसरी ओर, राघव चड्ढा लगातार आप पर लगातार वार कर रहे हैं। 5 अप्रैल को उन्होंने एक पोस्ट में पंजाब से जुड़े अपने मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ “ट्रेलर” है, पूरी तस्वीर अभी बाकी है। वहीं आप ने आरोप लगाया है कि चड्ढा ने नरेंद्र मोदी और BJP के खिलाफ अपने पुराने ट्वीट्स हटा दिए हैं। विवाद लगातार गहराता जा रहा है।