चंडीगढ़ 04 March : सेक्टर-56 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एमपीएलएडीएस योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र पार्षद मनौर, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
उद्घाटन किए गए कार्यों में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के मकान नंबर 6721 से 6732 तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाना और 6701 से 6780 तक के 320 फ्लैट्स के लिए वाटर मीटर चैंबर का निर्माण व ऊंचाई बढ़ाना शामिल है।
करीब 13.63 लाख रुपये की स्वीकृत लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर 12.30 लाख रुपये खर्च किए गए। इन कार्यों का उद्देश्य सीवरेज लीकेज से जलापूर्ति लाइनों के दूषित होने की समस्या को रोकना और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है।