ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
एमच्योर गोल्फसर्स सोसायटी ने ट्राईसिटी में गोल्फ कल्चर को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामंट के 11वें एडीशन के आयोजन का ऐलान किया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/4 अप्रैल। ट्राईसिटी में गोल्फ कल्चर के विस्तार पर ज़ोर देते हुए, एमच्योर गोल्फर्स सोसायटी (एजीएस) ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने एमच्योर गोल्फ टूर्नामेंट के 11वें एडीशन का ऐलान किया। यह टूर्नामेंट रविवार, 5 अप्रैल को पंचकूला गोल्फ क्लब में खेला जाएगा। टी-ऑफ सुबह 6:30 बजे और पुरुस्कार वितरण समारोह शाम 7:30 बजे होगा। मीडिया ब्रीफिंग को एजीएस के फाउंडर ट्रस्टी एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता; एजीएस के चीफ पेटर्न र्और जिया डायमंड्स के मालिक हुकुम गोयल, एजीएस के पेटर्न संजीव गोयल, (आईएएएस) और एजीएस के पेटर्न एस.एस.प्रसाद, (आईएएस, सेवानिवृत)ने संबोधित किया। उन्होंने आने वाले टूर्नामेंट और इस खेल के लिए सोसायटी के व्यापक दृष्टिकोण और भविष्य की योजनाओं के बारे में अहम जानकारी साझा की। इस मौके पर बोलते हुए, एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 68 एमच्योर गोल्फर्स हिस्सा लेंगे, जिनमें चार महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी 0–9, 10–15 और 16 व उससे ऊपर की हैंडीकैप कैटेगिरीज में मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद एमच्योर गोल्फर्स के खेलने के कौशल को बेहतर बनाना, नए लोगों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना और पूरे ट्राईसिटी एरिया में एक मज़बूत गोल्फ कल्चर को प्रोत्साहित करना है। एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता ने आगे कहा कि जिया डायमंड्स, एल्पाइन नेस्ट होम्स, धोलेरा (भारत की भविष्य की स्मार्ट सिटी), सिरोही व्हिस्की और इनवेस्टर्स प्रोमार्ट जैसे पार्टनर्स के सहयोग से होने वाले इस टूर्नामेंट में कुछ खास कम्पीटिशन कैटेगिरीज भी होंगी, जिनमें स्ट्रेटेस्ट ड्राइव, नियरिस्ट टू पिन, लॉन्गेस्ट ड्राइव और हाइएस्ट बर्डीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेताओं को शानदार ट्रॉफीज से सम्मानित किया जाएगा। एजीएस के चीफ पेटर्न हुकुम गोयल ने कहा कि सोसायटी ट्रैनिंग प्रोग्राम्स, टूर्नामेंट्स और अवेयरनेस कैम्पेंस के माध्यम से गोल्फ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सोसायटी की उपलब्धियों पर रोशनी डालते हुए, एजीएस के पेटर्न संजीव गोयल (आईएएएस) ने बताया कि एजीएस ने बड़ी संख्या में नए गोल्फ़रों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है और ट्राईसिटी में गोल्फ़ खेलने वालों की संख्या बढ़ाने में योगदान दिया है। एजीएस के पेटर्न एस.एस.प्रसाद, (आईएएस, सेवानिवृत) ने सोसायटी के लॉन्गटर्म विजिन के बारे में बात की, जिसके तहत एक शानदार और खास एजीएस गोल्फ रेंज बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कई जगह पर अच्छी लोकेशंस की पहचान पहले ही कर ली गई है और उनमें से सबसे बेहतर को फाइनल किए जाने का प्रोसेस जारी है। उन्होंने आगे कहा कि ज़मीन मिलते ही, उम्मीद है कि गोल्फ़ रेंज नौ महीने के अंदर चालू हो जाएगी। भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा बताते हुए, एजीएस के नेतृत्व ने और अधिक गोल्फ़रों—जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं—को प्रशिक्षित करने, ट्राईसिटी को गोल्फ़ टूरिज्म के हब के रूप में विकसित करने, और इस क्षेत्र में नए गोल्फ़ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।