जगरांव/यूटर्न/4/अप्रैल। थाना सिटी जगरांव पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशा करते हुए रंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त पर निकले हुए थे।
जब पुलिस टीम कोठा खंजूरा से अलीगढ़ रोड पर पहुंची, तो वहां घास-फूस और झाड़ियों में एक व्यक्ति नशा करता दिखाई दिया।
एएसआई रणधीर सिंह के अनुसार उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर अपने साथी कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। आरोपी ने नशा करने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री को छुपाने की कोशिश की और घबरा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गुरचरणप्रीत सिंह उर्फ चन्नू पुत्र सुखविंदर सिंह मिस्त्री, निवासी चर्च के पास शक्ति नगर जगरांव बताया।
पुलिस ने आरोपी से नशा करने में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर उसके खिलाफ थाना सिटी जगरांव में मामला दर्ज कर लिया है।