Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/4 अप्रैल।पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में लाइव शो उस समय अचानक रद्द करना पड़ा, जब एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उनके करीब पहुंचकर उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुनंदा शर्मा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं और दर्शकों के साथ जुड़ रही थीं, तभी एक युवक सिक्योरिटी को चकमा देकर अचानक स्टेज पर पहुंच गया। वह तेजी से उनकी ओर बढ़ा और उनके पैरों में गिरने लगा। इस अप्रत्याशित हरकत से घबराकर सिंगर जोर से चीख पड़ीं और तुरंत स्टेज छोड़कर पीछे चली गईं। माइक ऑन होने के कारण उनकी चीख पूरे कार्यक्रम में सुनाई दी। घटना के बाद भी युवक करीब दो मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेचर अंदाज में बाहें फैलाकर खड़ा हो गया। इसके बाद बाउंसर और पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर नीचे उतारा। घटना से डरी सुनंदा शर्मा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं, जिसके चलते शो को बीच में ही रद्द कर दिया गया। इस फैसले से वहां मौजूद छात्र निराश होकर लौट गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।