Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/4 अप्रैल। चंडीगढ़ प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और विभिन्न राज्यों की बस सेवाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने हरियाणा सहित पांच राज्यों के नौ प्रमुख रूटों पर जॉइंट टाइम टेबल लागू कर दिया है, जिससे बस संचालन अब अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध होगा। ट्रांसपोर्ट विभाग ने आईएसबीटी सेक्टर-17 और आईएसबीटी सेक्टर-43 से चलने वाली स्टेज कैरिज बसों की समय सारिणी को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अन्य रूटों के लिए भी जल्द ही इसी तरह का टाइम टेबल लागू किया जाएगा। यह शेड्यूल सीटीयू, हरियाणा रोडवेज, पंजाब रोडवेज, पीईपीएसयू, राजस्थान रोडवेज, हिमाचल पथ परिवहन निगम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश रोडवेज की सहमति से तैयार किया गया है। इस फैसले से बसें तय समय के अनुसार चलेंगी, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अलग-अलग राज्यों के ऑपरेटरों के बीच होने वाले विवाद और भ्रम भी समाप्त होंगे। परिणामस्वरूप यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुगम, नियमित और भरोसेमंद यात्रा सुविधा मिल सकेगी।