ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
मेयर पदमजीत सिंह मेहता की अगुवाई में एफ एंड सीसी बैठक सम्पन्न, 71 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बठिंडा/यूटर्न/4 अप्रैल। महापौर श्री पदमजीत सिंह मेहता की अगुवाई में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 71 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करके उन्हें पारित किया गया। इस दौरान मेयर के साथ कमिश्नर मैडम लवजीत कौर कलसी, जॉइंट कमिश्नर श्री राकेश मीणा, सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम लाल जैन, एसई श्री संदीप रोमाणा, एक्सईएन श्री राजिंदर कुमार व श्री नीरज कुमार सहित एफ एंड सीसी मैंबर मैडम प्रवीण गर्ग, श्री उमेश गर्ग गोगी, श्री रतन राही तथा मेयर के पीए श्री सुरेश सेतिया उपस्थित थे। मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में सड़कों के कायाकल्प, आधुनिक मशीनों से सफाई व धुलाई, बरसाती पानी की निकासी के लिए रोड जालियों की सफाई एवं व्यवस्था, सामान्य मरम्मत और सिविल वर्क्स जैसे अहम कार्यों को पास किया गया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से बठिंडा को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि वार्ड नंबर 48 में लाइब्रेरी सह सीनियर सिटीजन होम तथा वार्ड नंबर 18 में कम्युनिटी सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा शहीद जरनैल सिंह चौक के नवीनीकरण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। मेयर श्री मेहता ने बताया कि सरहिंद नहर के नजदीक करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से एक सुंदर नेचर पार्क विकसित करने की योजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे शहरवासियों को बेहतर वातावरण और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी। बैठक में बहमन रोड पर स्थित विश्वास नगर में भगवान परशुराम भवन के निर्माण कार्य को भी हरी झंडी दी गई। इसके साथ ही पटियाला फाटक के पास श्री श्री 108 संत श्री नवल साहिब महाराज मार्ग दर्शनी गेट के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। मेयर ने विश्वास जताया कि इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने के बाद बठिंडा शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर एक नई पहचान स्थापित करेगा।