Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/4 अप्रैल। शहर में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए कुल 71 चालान किए गए और अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने सबसे पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अभियान चलाया, जहां रास्तों और सड़कों के किनारों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया। टीम ने मौके पर ही प्लास्टिक कुर्सियां, सोफा सेट, झूले, स्टील काउंटर, टेबल, रिवॉल्विंग चेयर और मैकेनिकल जैक जैसी अवैध रूप से रखी गई वस्तुओं को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान 61 चालान काटे गए। इसके बाद सेक्टर-20 क्षेत्र, खासकर पार्किंग एरिया के आसपास भी निगम की टीम ने कार्रवाई की। यहां सार्वजनिक मार्ग में बाधा बनने वाले 7 अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया और 10 चालान जारी किए गए। दिनभर चले इस अभियान में कुल 71 चालान किए गए, जो नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात और आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।