Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/3 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी रवि रावत ने आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि गाँव फैदा स्थित विकास कार्यों को लेकर उसकी वर्तमान बयानबाज़ी उसकी अवसरवादी और विरोधाभासी राजनीति को उजागर करती है। रवि रावत ने कहा कि यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि आम आदमी पार्टी, जिसने पहले विकास कार्यों का विरोध किया, आज उन्हीं कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में लगी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 जुलाई 2023 को पूर्व सांसद श्रीमती किरण खेर ने उस समय के तत्कालीन मेयर अनूप गुप्ता की उपस्थिति में संबंधित पुल का विधिवत शिलान्यास किया था। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की नींव भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में रखी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रकार गाँव फैदा स्थित पुल परियोजना का भी पूर्व में उद्घाटन किया जा चुका है, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उस समय इसका विरोध किया, काले झंडे दिखाए और विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया। इसके बावजूद आज वही नेता इस परियोजना का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह से हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला है। रवि रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं, जिनमें जसबीर सिंह लड्डी भी शामिल हैं, का यह रवैया दर्शाता है कि उनके लिए जनहित नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक लाभ ही सर्वोपरि है। जब विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता थी, तब उन्होंने विरोध का रास्ता चुना, और अब जब कार्य पूरे हो रहे हैं, तो श्रेय लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जागरूक जनता इस प्रकार की राजनीति को भली-भांति समझती है और समय आने पर इसका उचित जवाब भी देगी। आम आदमी पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके पास कोई ठोस नीति और दृष्टिकोण है, या फिर वे केवल परिस्थितियों के अनुसार अपने विचार बदलते रहते हैं। अंत में रवि रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी बिना किसी भेदभाव के चंडीगढ़ के समग्र विकास के लिए कार्य करती रहेगी।