Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना / यूटर्न/3 अप्रैल। श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सनातन सेवा समिति मालवा जोन द्वारा शहीद भगत सिंह नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर कमेटी के सहयोग से मंदिर प्रांगण में श्री सुंदरकांड का पाठ व श्री हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण समिति के मालवा जोन संगठन महासचिव वरुण मेहता के नेतृत्व में किया गया। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कमल मिश्रा व संकीर्तन कमेटी प्रमुख सरोज मोदगिल ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर महिला विंग इंचार्ज रुपिंदर कौर जिला इंचार्ज निखिल शर्मा हल्का कॉर्डिनेटर अश्वनी कन्नौजिया व भरत शर्मा नोनी प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। वरुण मेहता ने बताया कि समिति द्वारा प्रदेश भर में 250 से अधिक स्थानों पर साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण किया जा रहा है व प्रदेश में हल्का स्तर ब्लॉक स्तर बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर युवा पीढ़ी को सनातनी संस्कृति से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर सनातनी को अपने धर्म के रीति रिवाजों का पूर्ण ज्ञान हो। इस कार्यक्रम में स्वप्न तानी, जिन्दी सिंह, ममता शर्मा, रेखा रानी, शकुंतला देवी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।