Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/3 अप्रैल। धनास क्षेत्र में श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। आयोजन में वार्ड नंबर 15 सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने बाबा हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। भक्तों ने “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से प्रसाद वितरण और लंगर की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजाया गया था, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्री बालाजी मित्र मंडल धनास के प्रधान देवेंद्र राजभर और महासचिव धीरज गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था पिछले तीन वर्षों से लगातार हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूम धाम से कर रही है और हर मंगलवार को ट्रायसिटी में निशुल्क कीर्तन भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।