Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
होशियारपुर दलजीत अज्नोहा होशियारपुर/यूटर्न/3अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में वार्षिक समागम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी फैसले ले रही है, जिससे राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने योग्य बनाया जा सके। प्रिंसिपल रंजू दुग्गल, स्कूल स्टाफ सहित विधायक डॉ. इशांक कुमार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब के सरकारी स्कूल पढ़ाई के मामले में देश में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पंजाब सरकार के प्राथमिक क्षेत्र हैं, जिन पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को हर संभव मदद देने का भरोसा देते हुए विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने और राज्य व देश का नाम रोशन करने की कामना की। इस दौरान प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का स्वागत करते हुए वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की, जिसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेल, एन.सी.सी., स्काउट-गाइड, सह-शिक्षा गतिविधियां और पी.एम. श्री फंड के तहत कराई गई गतिविधियों के बारे में बताया गया। विद्यालय की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. इशांक कुमार ने बताया कि वे खुद एम.डी. की डिग्री के लिए पढ़ाई करते हुए एम.एल.ए. का चुनाव जीते और फिर पढ़ाई पूरी करके सफलता हासिल की। जब उन्होंने यह बात विद्यार्थियों को बताई तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) के आगमन से समाज में आए बदलावों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में विद्यार्थियों को आगाह किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय को बस देने की घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों की बेहतरी के लिए जो भी सहायता चाहिए, स्कूल प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय की ओर से डॉ. इशांक कुमार और विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन सुरिंदर कुमार और रजिंदर सिंह ने बखूबी किया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के माता-पिता, डॉ. जसप्रीत कौर, प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, सरपंच लखबीर कौर, सरपंच सीतल सिंह चीमा के अलावा विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद थे।