Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
- आईआईटी समेत कानपुर में पहले भी कई मेधावी छात्र कर चुके हैं आत्महत्या सुनील बाजपेई कानपुर 04 Jan । उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान असफलता के रूप में आने वाली परेशानियां .प्रतिभावान युवाओं को भी मौत को गले लगाने के लिए मजबूर कर रही हैं। ऐसी घटना में चित्रकूट जिले के कर्वी में रहने वाले बीएएमएस के छात्र ने यहां अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज रविवार को पोस्टमार्टमकिए जाने के बाद उसके शव को परिवार वाले रोते बिलखते घर लेकर चले गए। वह अपने पेपर में बैक लगने से बहुत परेशान था और इसी वजह से उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। बेटे की मौत से बदहवास पिता कानपुर नहीं आए। पुलिस द्वारा सूचित किए जाने पर शनिवार देर शाम मृतक शैलेंद्र कुमार (27) के कानपुर पहुंचे परिजन बड़े भाई लालेंद्र, जीजा उमाशंकर, मामा शंकर गुप्ता, भांजा मनी गुप्ता और लालेंद्र के तीन दोस्त सबसे पहले मंधना स्थित शैलेंद्र के कमरे पहुंचे। इसके बाद उसके कॉलेज के दोस्तों से जानकारी ली। इसबीच भाई लालेंद्र ने बताया कि 2020 से कोटा राजस्थान से नीट की तैयारी कर रहा शैलेंद्र 2019 से घर से बाहर रह रहा था। इसके बाद 2021 में उसे रामा आयुर्वेदिक इंस्टीट्यूट में दाखिला मिला था। प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करने वाले बड़े भाई ने बताया-सुसाइड से 30 मिनट पहले बहन और मेरी शैलेंद्र से बात हुई थी। बातचीत में ऐसा लगा ही नहीं कि वह सुसाइड कर लेगा। कुछ देर बाद घर में पुलिसवालों ने फांसी लगाई जाने की सूचना उसके परिवार को दी। जिसको सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और शैलेंद्र के पिता बदहवास हो गए। घटना की संभावित वजह के बारे में जानकारी देते हुए भाई ने बताया मेधावी छात्र शैलेंद्र बैक लगने के बाद वह परेशान था। वह मूल रूप से चित्रकूट कर्वी का रहने वाला था। अवगत कराते चलें कि किसी मेधावी छात्र द्वारा आत्महत्या की यह घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी इस महानगर में और भी कई छात्र इसी तरह से किसी ने किसी वजह से मौत को गले लगाने को मजबूर हो चुके हैं, जिसमें आईआईटी के छात्र द्वारा भी गत दिवस आत्महत्या किए जाने का प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले की जांच पुलिस लगातार कर रही है