ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
प्रशासन की अनदेखी पर खुद आगे आए लोग, पार्क की सफाई संभाली - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/यूटर्न/3अप्रैल।ढकोली स्थित एमएस एन्क्लेव के सरकारी पार्क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय निवासियों ने आखिरकार खुद ही सफाई की जिम्मेदारी संभाल ली। वार्ड नंबर 8 और 9 के इस इकलौते पार्क की लंबे समय से अनदेखी के चलते लोगों ने एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया और कूड़ा-कचरा हटाकर पार्क को साफ किया। निवासियों के अनुसार यह पार्क दोनों वार्डों का एकमात्र हरित क्षेत्र है, जहां लोग सैर, बैठने और बच्चों के खेलने के लिए आते हैं। लेकिन बीते कई वर्षों से देखरेख के अभाव में इसकी हालत बेहद खराब हो गई थी। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर, उगी झाड़ियां, टूटी बेंचें और फैली गंदगी के कारण लोगों का आना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद को शिकायतें दीं और अधिकारियों को मौके पर बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। नियमित सफाई और रखरखाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे नाराज होकर लोगों ने खुद पहल की। निवासियों ने यह भी बताया कि तेजी से बढ़ती आबादी के बावजूद जीरकपुर में अच्छे पार्कों की कमी है। बच्चों के लिए सुरक्षित खेल स्थान और बुजुर्गों के लिए बैठने व टहलने की उचित व्यवस्था का अभाव शहर के विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है। नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि भारी बजट के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। एक ओर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं नागरिक सुविधाएं बदहाल हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पार्क की नियमित सफाई, घास कटाई, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। कोटस “कॉलोनियों के अंदर बने छोटे पार्कों की सफाई और रखरखाव के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।