Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब /यूटर्न/2अप्रैल। पंजाब में हालिया सुरक्षा घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार हो रहे धमाकों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। अश्वनी शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस की है। उन्होंने बताया कि कार्यालय की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड और सीआरपीएफ के कर्मी भी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि वे हर घटना से पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब तक हुए कई ग्रेनेड हमलों और 2022 में मोहाली स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले के लिए भी सरकार ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली। भाजपा नेता ने दावा किया कि पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का असर अब चंडीगढ़ तक पहुंच चुका है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का नाम अलगाववादी तत्वों के साथ जोड़ा जाता रहा है। इस दौरान उन्होंने गुरपतवंत सिंह पन्नू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी ऐसे बयान सामने आए हैं जिनमें आम आदमी पार्टी को समर्थन और फंडिंग की बात कही गई, लेकिन पार्टी की ओर से इस पर स्पष्ट खंडन नहीं किया गया। अश्वनी शर्मा ने होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि हर साल ऐसी घटनाएं सामने आना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबराकर विरोधी ताकतें और सरकार बौखला गई हैं। साथ ही उन्होंने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।