ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
अधूरी सड़क पर भड़के लक्ष्मी एनक्लेव के लोग, भेदभाव के लगाए आरोप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/यूटर्न/1 अप्रैल।ढकोली के वार्ड नंबर 6 स्थित लक्ष्मी एनक्लेव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन पर सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हुए अधूरी सड़क को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर लक्ष्मी एनक्लेव के प्रधान सुखविंदर सिंह, सोहनलाल वर्मा, हरभजन सिंह, हरीश, संजय, विशाल, सोनू, बिट्टू, रामपाल सिंह समेत अन्य निवासियों ने बताया कि इलाके में सड़क निर्माण के लिए पूरा टेंडर पास किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनी के पास सड़क का एक हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित भेदभाव है। निवासियों के अनुसार, अधूरी सड़क के कारण रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यहां कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जबकि सूखे मौसम में धूल उड़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों के लिए यह रास्ता खतरनाक बना हुआ है। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से मौके का दौरा कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अधूरी सड़क पूरी नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने विकास कार्यों में समानता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। बॉक्स: क्या कहना है आम आदमी पार्टी के वार्ड 6 इंचार्ज मुकेश सैन का आम आदमी पार्टी के वार्ड 6 इंचार्ज मुकेश सैन ने बताया कि लक्ष्मी एनक्लेव के सामने ट्यूबवेल तक लुक वाली सड़क बनाई जाएगी, क्योंकि टेंडर में भी यही पास है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया गया है। बॉक्स: क्या कहना है नगर परिषद के जेई अमनदीप का नगर परिषद के जेई अमनदीप ने बताया कि ट्यूबवेल के पास पहले से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी हुई हैं, जिन पर लुक टिक नहीं सकती। इसलिए वहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स ही लगाई जाएंगी और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।