चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल। जीवनदीप सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, जीरकपुर की ओर से नए आयुर्वेदिक क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर 2 अप्रैल (वीरवार) को मुफ्त चेकअप कैंप और आयुर्वेदिक दवाइयों का लंगर लगाया जाएगा। यह कैंप अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर यूको बैंक के सामने, एससीओ-103, फर्स्ट फ्लोर में आयोजित होगा।
इस दौरान रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन सुखराज सिंह गिल ने बताया कि इस दिन आयुर्वेदिक क्लीनिक और लैब का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लैब में 70 फीसदी तक कम दरों पर टेस्ट और 50 फीसदी तक कम कीमत पर आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चेकअप और रक्तदान कैंप का लाभ उठाएं।