ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
शादी समारोह में सरेआम आप पार्टी सरपंच के सिर में गोलियां मार किया मर्डर, बाराती बनकर आए थे हमलावर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब 4 जनवरी। अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की शादी समारोह के बीच ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। समारोह के बीच बदमाशों ने पैलेस में आकर अचानक फायरिंग कर दी। सरपंच के सिर पर गोलियां मारी गईं। गोली लगते ही सरपंच जरमल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। यह देख उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। टीम ने पूरे पैलेस को घेरकर जांच शुरू की और शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि सरपंच की रेकी की जा रही थी। वल्टोहा गांव के थे सरपंच जरमल सिंह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और मौजूदा सरपंच थे। पुलिस जांच के मुताबिक, उन पर 3 बार पहले भी हमला हो चुका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। गैंगस्टरों ने मारी गोली इस मामले में आप विधायक सरवन सिंह ने बताया कि अमरकोट के सरपंच शैरी की बहन की शादी थी। मैं भी शादी समारोह में था। मैं हॉल में था और सरपंच जरमल टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। परिवार का कहना है कि उन्हें गैंगस्टर की धमकी मिल रही थी। उनसे फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में सरपंच ने वल्टोहा थाने में केस भी दर्ज कराया था। यह रंजिश का मामला नहीं, बल्कि गैंगस्टर उन्हें धमका रहे थे। हत्या के पीछे की यही वजह हो सकती है। सिक्योरिटी ने लापरवाही बरती विधायक ने कहा- सरपंच को सिक्योरिटी भी मिली हुई थी, लेकिन शायद सिक्योरिटी में कोई लापरवाही बरती गई। मैं भी उनसे मिला था। हमने एक साथ शगुन दिया। फिर मैं खाना खाने चला गया और वह टेबल पर दोस्तों के साथ बैठ गए। हमलावरों ने कोट-पेंट पहना था। उन्होंने मुंह भी नहीं ढंका हुआ था। ---