ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
48 घंटे में लूट का खुलासा: चंडीगढ़ पुलिस ने शातिर आरोपी दबोचा, चाकू व बाइक बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल। चंडीगढ़ पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 48 घंटे के भीतर एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक कमानीदार चाकू और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौलिजागरां निवासी दीपक उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। कार्रवाई महिला एसएसपी यूटी कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ की निगरानी में सेक्टर-31 थाना पुलिस की टीम ने की। दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता को बनाया निशाना मामला 30 मार्च को दर्ज एफआईआर के तहत सामने आया। शिकायतकर्ता महेंद्र साह (38), जो रामदरबार फेज-2 में सब्जी बेचते हैं, ने बताया कि 29 मार्च को करीब 11:15 बजे एक युवक हेलमेट पहनकर उनके पास आया। आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और गले से चांदी की चेन तोड़ ली। इसके साथ ही जेब से 200-300 रुपये नकद और आधार कार्ड छीनकर फरार हो गया। जाते समय आरोपी ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान आरोपी को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ में और खुलासे हो सकें। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक उर्फ लल्ला पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट और हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।