Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/31 मार्च। लुधियाना के प्रताप चौक पर उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब दर्जनों सफाई सेवकों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर कूड़ा फेंककर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से कूड़ा डंप करने वाले कंपैक्टर और गाड़ियां हड़ताल पर हैं, जिसके चलते डंप के गेट बंद पड़े हैं और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सफाई सेवकों के अनुसार, वे घर-घर से कूड़ा इकट्ठा कर रेहड़ियों में लेकर आते हैं, लेकिन डंपिंग साइट बंद होने के कारण उन्हें 5 से 6 घंटे तक खड़ा रहना पड़ता है। इससे परेशान होकर उन्होंने विरोध का रास्ता अपनाया। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम ने कूड़ा उठाने का ठेका एक निजी कंपनी को देने की योजना बनाई थी, जिसका पहले विरोध हुआ था, लेकिन अब तक इस पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने प्रताप चौक की मुख्य सड़क पर कूड़ा पलट दिया, जिससे बदबू फैल गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाकर डंप के गेट खुलवाए। अधिकारियों ने भविष्य में व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। सफाई सेवकों ने चेतावनी दी है कि समस्या का स्थायी समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।