जालंधर/यूटर्न/30 मार्च।जालंधर के न्यू दशमेश नगर में शराब के ठेके पर मात्र 10 रुपए की ओवररेटिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया , और इलाके में तनाव फैल गया। इस हमले में सन्नी धवन और कमल नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।। स्थानीय लोगों ने ठेके को स्थायी रूप से बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार ठेके पर निर्धारित मूल्य से 10 रुपए अधिक मांगे जा रहे थे। जब इसका विरोध किया गया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते एक्साइज विभाग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोग डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और ग्राहकों पर हमला कर दिया।
घटना के बाद गुस्साए मोहल्ला निवासियों और घायल की पत्नी ने ठेके के बाहर प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया कि इलाके में एक ही लाइसेंस पर दो-दो ठेके अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि घायलों की एमएलआर रिपोर्ट आने के बाद बनती करवाई कि जाएगी ।