जालंधर/यूटर्न/30 मार्च। जालंधर के पीएपी चौक के पास ई-रिक्शा और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार नाम के व्यक्ति, जो रामा मंडी क्षेत्र में मिलिट्री बूट बनाने का काम करते हैं, अपने काम से वापस घर बस्ती पीर दाद की ओर जा रहे थे। जब वे पीएपी चौक के पास पहुंचे, तो अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने बिना इंडिकेटर दिए रिक्शा अचानक क्रॉस कर दी। इस हादसे में मनोज कुमार को हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर मामूली चोटें आयी है। वह अपना रिक्शा लेकर तुरंत मौके से फरार हो गया। घटनासथल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि इस इलाके में अक्सर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है , लेकिन हादसे के समय कोई भी मौजूद नहीं था। पीड़ित ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।