Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 29 March । हवाई यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने से राहत मिलने जा रही है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत के साथ ही किफायती दरों पर खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस नए कैफे में यात्री अब सिर्फ 10 रुपये में चाय और पानी की बोतल खरीद सकेंगे। वहीं 20 रुपये में कॉफी, समोसा, सैंडविच, कचौरी और ‘स्वीट ऑफ द डे’ जैसे विकल्प भी मिलेंगे। एयरपोर्ट पर यह पहल खास तौर पर आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि हर वर्ग को सस्ती और बेहतर सुविधा मिल सके। अब तक एयरपोर्ट पर मौजूद निजी कैफे में खाने-पीने की कीमतें काफी ज्यादा थीं। उदाहरण के तौर पर चाय 100 रुपये से ऊपर, कॉफी 150 रुपये के करीब और सैंडविच 150-170 रुपये तक मिलते थे। ऐसे में ‘उड़ान यात्री कैफे’ यात्रियों के लिए एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आया है। रविवार को इस कैफे के साथ-साथ यात्रियों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी शुरू की गईं। इनमें डिजी यात्रा, मुफ्त वाई-फाई, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन शामिल हैं, जिससे यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा। इन सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किनजारपू राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एयरपोर्ट्स को केवल यात्रा का स्थान नहीं, बल्कि सुविधाजनक और किफायती अनुभव का केंद्र बनाना है।