ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने पर जीरो टॉलरेंस: उपायुक्त - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पानीपत/यूटर्न/28 मार्च। जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनाधिकृत उपयोग पर सख्ती बरतते हुए कड़े कदम उठाए हैं। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी श्री श्याम लाल को इस अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम नंबर 114 (फोन: 0180-2653850) पर निरीक्षक एवं उप-निरीक्षक की टीम तैनात की गई है, जो किसी भी शिकायत या सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेगी। उपायुक्त डॉ. दहिया ने स्पष्ट कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी गैस या पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना मिले तो तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचित करें। इसके साथ ही प्रशासन ने शादी समारोहों के लिए एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएफएससी दिव्या ने बताया कि संबंधित आयोजकों को कम से कम एक सप्ताह पहले आवेदन देना अनिवार्य होगा, ताकि समय पर गैस सप्लाई उपलब्ध करवाई जा सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त महोदय विरेंदर कुमार दहिया ने भरोसा दिलाया है कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहेगी।