ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
दिल्ली से चंडीगढ़ तक एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट -राजेंद्र जैना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च। निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता और गायक डॉ. इंजीनियर राजेंद्र जैना के एंटरटेनमेंट शो का दायरा अब दिल्ली से बाहर चंडीगढ़ तक पहुँच गया है। चंडीगढ़ स्थित करतार आसरा आश्रम में “एक शाम वृद्धों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम के बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए उनके समय के मशहूर गीतों से भरी एक विशेष संगीतमय शाम प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डॉ. ई. राजेंद्र जैना ने कहा कि गाना गाना उनकी हॉबी है, लेकिन इसके माध्यम से वह उन लोगों के बारे में सोचते हैं जो जीवन की इस भीड़ में अकेले रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को कपड़े और भोजन उपलब्ध कराते हैं, लेकिन उनकी जरूरतें इससे कहीं ज्यादा हैं। सबसे जरूरी है उनके साथ समय बिताना, उनकी कहानियाँ सुनना, उनके अनुभवों को समझना और उनका मनोरंजन करना। इसी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती  मोनिका ने कहा कि यहाँ आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे यहाँ से बहुत कुछ सीखकर जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. इंजीनियर राजेंद्र जैना ने कई पुराने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। कई वृद्धजन आगे आए और अपने जीवन के अनुभव साझा कर मन हल्का किया। कुछ बुजुर्गों ने गीत गाए और कई महिलाओं ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल तब आया जब राजेंद्र जैना ने "ओ जानेमन दिलारा-एक नज़र इधर भी, किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, शोखियों में घोला जाए फूलों का सबाब, प्यार बांटते चलो, दिल करता ओह यार दिलदारा मेरा दिल करता" गीत प्रस्तुत किया और आश्रम के सभी वृद्धजन नाचने-गाने लगे। इस अवसर पर डॉ. इंजीनियर राजेंद्र जैना की आने वाली फिल्म "बेदखल" का मुहूर्त भी किया गया। इस फिल्म का क्लैप करतार आसरा ट्रस्ट की फाउंडर एवं चेयरपर्सन माताजी चरण कमल कौर ने दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि डॉ. राजेंद्र जैना ने वृद्धों को भी नाचने-गाने पर मजबूर कर दिया और उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने वाहेगुरु से प्रार्थना की कि यह फिल्म सफलतापूर्वक पूरी हो और इसकी शूटिंग आश्रम व गुरुद्वारे में भी की जाए। कार्यक्रम में फिल्म क्रिटिक्स, क्रिएटिव फिल्म डायरेक्टर और जाने-माने पत्रकार सुनील पाराशर ने कहा कि आओ हम सब मिलकर एक नई जीने की राह सीखें। उन्होंने कहा कि पहले लोग बच्चों को गोद लेते थे, तो क्यों न जिन लोगों के माता-पिता नहीं हैं वे ऐसे वृद्धों को गोद लेकर अपना परिवार पूरा करें।  यह कार्यक्रम वास्तव में “एक शाम वृद्धों के नाम” को सार्थक करता नजर आया, जहाँ संगीत, भावनाएँ और मानवीय संवेदनाएँ एक साथ देखने को मिलीं। इतना शानदार मनोरंजन देखकर आश्रम के जनरल मैनेजर बलजीत सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि डॉ. राजेंद्र जैना हर महीने आकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे वृद्धों के जीवन में नई रोशनी आए और उन्हें जीने की नई उमंग मिले। इस अवसर पर लाइफ केरी ऑन संस्था से शफ़ीक़ उर रहमान , गोपाल और मुमताज़ भी शामिल हुए. शफ़ीक़ उर रहमान ने कहा की इस तरह के कार्यक्रेम सभी के लिए प्रेरणा का काम करते है |