Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च। चंडीगढ़ का सेक्टर 7 स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स इन दिनों अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है, जहां भारत समेत भूटान, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल के शीर्ष धावक एक ही ट्रैक पर अपनी रफ्तार का दम दिखा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण रिले प्रतियोगिता के पहले संस्करण में देश-विदेश के एथलीटों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया है। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारतीय रिले टीमों के लिए निर्णायक परीक्षा है। इसी प्रदर्शन के आधार पर 2 और 3 मई को बॉट्सवाना में होने वाली वैश्विक रिले प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन होगा। वर्ल्ड अथलेटिक्स 5 अप्रैल के बाद दुनिया की शीर्ष 24 टीमों की अंतिम सूची जारी करेगा। क्वालीफिकेशन की दौड़ में भारत भारतीय पुरुष 4x100 मीटर रिले टीम फिलहाल विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर है। पिछले साल ताइपे में टीम ने 38.75 सेकंड का समय निकाला था। कोच नायर के अनुसार 38.50 सेकंड का प्रदर्शन क्वालीफिकेशन के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। देश के उभरते धावक अनिमेष कुजूर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हर एथलीट को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा, क्योंकि यही मौका विश्व स्तर पर पहुंचने का रास्ता तय करेगा। वहीं भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम 23वीं रैंकिंग के साथ फिलहाल क्वालीफिकेशन जोन में बनी हुई है। यह रैंकिंग 2025 गुमी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 43.86 सेकंड के प्रदर्शन पर आधारित है। मिश्रित 4x400 मीटर रिले टीम भी 22वीं रैंकिंग के साथ मजबूत स्थिति में है। टीम ने पिछले वर्ष ग्वांगझोउ में 3:14.81 का समय दर्ज किया था। बोत्सवाना में होंगी छह बड़ी स्पर्धाएं आगामी वैश्विक रिले प्रतियोगिता में छह प्रमुख स्पर्धाएं आयोजित होंगी: • पुरुष और महिला 4x100 मीटर • पुरुष और महिला 4x400 मीटर • मिश्रित 4x100 मीटर • मिश्रित 4x400 मीटर चंडीगढ़ से दुनिया तक का सफर सेक्टर-7 का यह ट्रैक अब भारतीय एथलेटिक्स के लिए ‘डिसीजन ग्राउंड’ बन चुका है, जहां से तय होगा कि कौन-सी टीमें अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों के लिए दबाव और अवसर दोनों पैदा किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि चंडीगढ़ अब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।