Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।पंजाब वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष शर्मा ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बराड़ की यह उपलब्धि उनकी काबिलियत, कड़ी मेहनत और निडर सेवा का परिणाम है। अपने संबोधन में सुभाष शर्मा ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान गैंगस्टरवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बराड़ की पदोन्नति से पुलिस विभाग को और मजबूती मिलेगी तथा यह युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर सुभाष शर्मा ने बिक्रमजीत सिंह बराड़ को लालड़ू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेन चौक में आयोजित होने वाले कबड्डी कप में विशेष रूप से शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बराड़ इस आयोजन में भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। अंत में, उन्होंने बराड़ के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।