ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
ट्रैफिक पुलिस की सख़्त नाकाबंदी, काटे कुल 92 चालान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
ट्रैफिक पुलिस की सख़्त नाकाबंदी, काटे कुल 92 चालान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति: ट्रैफिक इंचार्ज गुरबीर सिंह संवाद सहयोगी जागरण,जीरकपुर  शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार के दिन ज़ीरकपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के 4 जबकि अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों के 88 चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में जगह-जगह सख़्त नाकाबंदी की गई थी। कालका चौंक, पटियाला चौंक, वीआईपी रोड सहित कई अहम स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए थे, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की गई। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।