ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
ईंधन पर बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, सुनील जाखड़ ने जताया केंद्र का आभार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में उल्लेखनीय कटौती की गई है, जिससे ईंधन की कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है। सरकारी फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलने की संभावना जताई जा रही है। वैश्विक संकट के बीच राहत का फैसला पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण यह उछाल देखने को मिला है, जिससे दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों में ईंधन कीमतों में 20% से लेकर 50% तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में भारत सरकार का यह कदम आम लोगों को महंगाई से राहत देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। ‘जनहित को प्राथमिकता’ सुनील जाखड़ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने विकल्प था कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों का बोझ जनता पर डाला जाए या खुद राजस्व में कमी स्वीकार कर राहत दी जाए और सरकार ने दूसरा रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि तेल कंपनियों पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कुछ हद तक कम होगा। निर्यात शुल्क भी लगाया गया सरकार ने डीजल पर ₹21.5 प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ₹29.5 प्रति लीटर का निर्यात शुल्क भी लगाया है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और अंतरराष्ट्रीय कीमतों का अनुचित लाभ उठाने से रोकना है। महंगाई के बीच राहत की उम्मीद विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका असर अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। इससे आम आदमी को महंगाई के दबाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं और अधिकांश देश बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।