चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च।कल सेक्टर-30 में राम नवमी कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे उतरते समय मेरा बायाँ पैर मुड़ गया।
दर्द के बावजूद मैंने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लिया, क्योंकि जनता की सेवा मेरे लिए सर्वोपरि है।
शाम को वापस लौटते समय मैं सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे किया और एहतियात के तौर पर मेरे बाएँ पैर पर प्लास्टर लगा दिया।
ईश्वर की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूँ।
डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ का त्वरित उपचार के लिए धन्यवाद, और फोन व संदेशों के माध्यम से चिंता व्यक्त करने वाले सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार।
पैर पर प्लास्टर है, लेकिन जनसेवा का संकल्प पहले से भी मजबूत है।
जनता की सेवा जारी रहेगी — इसे कोई नहीं रोक सकता।