पंजाब/यूटर्न/27 मार्च। पंजाब सरकार द्वारा 28 मार्च को अनाज मंडी सरहिंद में आयोजित की जाने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसका जायजा हल्का फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने लिया। इस मौके पर विधायक ने पार्टी वर्करों की बैठक लेने के बाद उन्हें ड्यूटियां भी सौंपीं। इस अवसर पर विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि 28 मार्च को अनाज मंडी सरहिंद में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अनाज मंडी सरहिंद पहुंच रहे हैं।