लुधियाना/यूटर्न/27 मार्च।जीआरपी सीआईए स्टाफ ने लुधियाना रेलवे स्टेशन से 2 आरोपियों को 1 किलोग्राम अफीम सहित काबू किया है। स्पैशल डीजीपी रेलवे पंजाब पटियाला शशि प्रभा द्विवेदी, एआईजी रेलवे पंजाब अमरजीत सिंह घुम्मण , कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन जीआरपी पंजाब बलराम राणा, उप कप्तान जीआरपी लुधियाना तेजपाल सिंह के दिशा निर्देशों पर इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए जीआरपी लुधियाना की हिदायतों पर बदमाशो, स्मगलरों और नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एसआई बीर बल ने पुलिस पार्टी सहित बीती रात रेलवे स्टेशन लुधियाना से 2 लोगों को 1 किलो अफीम सहित काबू किया। इस बारे में इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं। काबू किए गए आरोपियों में 33 साल के राहुल कुमार और 37 साल के संजय कुमार है। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने उनके पिट्ठू बैग में से 1 किलोग्राम अफीम बरामद करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करके उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और आरोपियों से आगे की पूछताछ गहराई के साथ की जाएगी।