चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। चंडीगढ़ के मनीमाजरा वार्ड नंबर-4 स्थित इंदिरा कॉलोनी में लंबे समय से टूटी और जर्जर सड़कों की समस्या को देखते हुए आज शहर की डिप्टी मेयर और क्षेत्रीय पार्षद सुमन शर्मा ने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ करवाया। पिछले काफी समय से कॉलोनी की सड़कों की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोग परेशान थे और बार-बार मरम्मत की मांग कर रहे थे। सड़कें टूटी होने के कारण आवाजाही में भी दिक्कत आ रही थी, जिससे लोगों में निराशा का माहौल बना हुआ था।
स्थानीय निवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम की टीम की मौजूदगी में सड़कों पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और लोगों को आश्वासन दिया कि काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एसडीओ बलराज छिकारा सहित इंदिरा कॉलोनी के कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इनमें राजकुमार सैनी, चंदन सिंह, सीमा, अनीता जायसवाल, रावत, कमल मोरिया, अमित बिरला, अनीता असवाल, ज्योति, विनोद शर्मा, सोनू शर्मा और राजीव गोदियाल सहित अन्य लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए डिप्टी मेयर का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद कॉलोनी में आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी।