लुधियाना/ यूटर्न/ 26 मार्च। आंखें हमारे जीवन की सबसे मूल्यवान धरोहर में से एक है। स्वस्थ दृष्टि से हम पढ़ाई काम और रोजमर्रा की गतिविधियों में पूरी तरीके से भाग ले पाते हैं। नोबल फाउंडेशन संस्था शिक्षा का दान देते हुए मां शारदा विद्यापीठ के नाम से कई स्कूल चलाकर हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में सफल है। आज 26 मार्च 2026 दिन बुधवार को नोबल फाउंडेशन संस्था द्वारा दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से रोशनी प्रोजेक्ट के तहत ब्रांच बसंत एवेन्यू में निःशुल्क विशाल नेत्र शिविर आयोजित किया गया। इस मुफ्त कैंप का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय के आंखों और समग्र स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश बांसल जी (स्टॉक एक्सचेंज) द्वारा की गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य मेहमान सरदार बलविंदर सिंह पम्पल (रियल एस्टेट) जी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की। विशिष्ट अतिथि श्री विक्रम व्यास (प्रख्यात उद्योगपति), सरदार गुरजीत सिंह जी (असिस्टेंट जनरल मैनेजर, कॉर्पोरेट सेल, दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल), श्री संदीप जिंदल (सनातन बाल कल्याण संस्थान), श्री अनूप शर्मा, मिस ख्वाहिश शर्मा, श्री मुकेश पराशर मेडिकल कैंप में शामिल रहे। टीम सेवा कनाडा के मेंबर्स मिस एलन (फोटोग्राफर, कनाडा), मिस प्रिया (टीम सेवा), मिस्टर श्रेष्ठ (वीडियोग्राफर), मिस क्रिशटीन (कनाडा) आज के मेडिकल कैंप में मौजूद रहे। दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों गरीशा विरदी (कोऑर्डिनेटर रोशनी प्रोजेक्ट), रिया, गोरी, हर्ष, गौतम (ऑप्टोमेट्रिस्ट), गुरजिंदर (सोशल एंड कम्युनिटी वर्कर) द्वारा 387 से अधिक विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की आंखों की जांच की, आवश्यकता अनुसार दवाइयां और ऐनकें प्रदान की गई। आंखों की जांच के दौरान दृष्टि दोष डिटेक्ट होने पर मरीज को दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से ऑपरेशन का परामर्श दिया गया। दयानंद मेडिकल कॉलेज की ओर से सभी मरीज के मुफ्त में ऑपरेशन दयानंद हॉस्पिटल में किए जाएंगे। आंखों की जांच करने के उपरांत आवश्यकता अनुसार दवाइयां और ऐनकें उपलब्ध करवाईं गई। मुफ्त मेडिकल कैंपस में अब तक 33000 से ज्यादा जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त कर चुके हैं। श्री विक्रम व्यास जी द्वारा आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया गया।श्री रमेश बांसल जी ने संस्था के फाउंडर श्री राजेंद्र शर्मा जी को संस्था का स्तंभ बताते हुए कहा कि मैं संस्था के साथ जुड़ा हूं और इनके द्वारा किए जाने वाला उत्तम कार्य पूरे लुधियाना में कहीं नहीं देखा। इसके साथ-साथ उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को साफ सफाई रखने और जल संरक्षण करने की अपील की। श्री बलविंदर सिंह पम्पल जी ने कहा कि संस्था के द्वारा जो मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं इस अभियान से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेडिकल कैंप को पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक चलाने के लिए संस्था की अध्यापिकाओं आरती गुप्ता,अनु राणा, अरुणा मिश्रा, कर्मजीत कौर, वंदना, साधना, सिमरनजीत कौर, जसबीर कौर, निशा शर्मा, इंद्रप्रीत कौर, शांति देवी, पावनी शर्मा, गुरप्रीत कौर और रोहिणी ठाकुर का योगदान अहम रहा। मंच का संचालन नोबल फाउंडेशन संस्था के कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा जी द्वारा किया गया। नोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी ने कहा कि हम शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देते हैं इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को लाभ मिलता है। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।